पुलिस की अकर्मण्यता के बीच बार बालाओं के तमंचे पर डिस्को का फिर वीडियो वायरल

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ बार बालाओं के ठुमके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बार बाला एक नहीं दो तमंचा अपने हाथों में लेकर नाच रही है।

वायरल वीडियो नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में चेला पासवान के घर 13 अप्रैल को बेटी के शादी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बार बालाओं को बुलाया गया था।

वायरल वीडियो में बार बाला हाथ में तमंचा लिये नाच रही है। वहीं उसके साथ ठुमका लगा रहा युवक चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार बताया जा रहा है। इस गाने के दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग भी की गई।

नूरसराय थाना पुलिस की अर्कमण्यता देखिए कि एक तो ऐसे घटनाओं में उपद्रव की कोई जानकारी नहीं, वहीं वीडियो उपलब्ध कराए जाने के बाद सबकुछ जानते हुए भी छानबीन की बात कह रही है।

हालांकि नालंदा में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। यहाँ आए दिन तमंचे पर डिस्को आम बात हो गई है। प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के आयोजन करने वाले लोगों के हौसले बुलंद रहते हैं और खुलेआम अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं।

हरनौत विधायक ने नगरनौसा प्रखंड के अफसरों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं-कार्यों का किया समीक्षा

बिहार शरीफ में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में पथराव-फायरिंग, युवक को लगी गोली

चंडी के एकैड़ गाँव में बंद घर से 17 बोरा कीमती अनाज उड़ा ले गए चोर

बिहारशरीफ रेलवे क्वार्टर में युवक ने जहर खाया, घंटो झाड़-फूंक करवाती रही टेक्नीशियन पत्नी, मौत

नालंदा के अलग-अलग थाना इलाकों में छात्रा समेत छह लोगों की अकाल मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker