तेल्हाड़ा में हिलसा के सर्राफा व्यवसायी को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, विरोध में कल बंद रहेगी दुकानें

तेल्हाड़ा (नालंदा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इसका आंकलन आज तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र इलाके में दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या से साफ तौर पर लगाया जा सकता है।

Bullion businessman of Hilsa was gunned down in Telhara killed on the spot shops will remain closed tomorrow in protest 2खबरों के मुताबिक हिलसा निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू रोजाना की तरह ज्वेलरी की सामान को दुकान में देने के लिए तेल्हाड़ा की ओर गए थे। लौटने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश अपराधियों ने रेकी करके उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजन से लेकर के पूरे नालंदा जिले के सर्राफा व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। सर्राफा व्यवसायियों ने घटना के विरोध में सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद करने का भी निर्णय लिया है।

परिजनों के मुताबिक 25 लाख की लूट की बात तक सामने आ रही है। सोनू कुमार उर्फ सोनू ने जब लूट का विरोध किया, तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

Bullion businessman of Hilsa was gunned down in Telhara killed on the spot shops will remain closed tomorrow in protest 1

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मौके पर से सर्राफा व्यवसायी के मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है।

इधर तेल्हाड़ा में सर्राफा व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में सर्राफा व्यवसायियों ने घटना के विरोध में सोमवार को अपनी दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है।

फिरौती की राशि नहीं देने पर हिलसा से लापता किशोर का शव जमुई के झाझा से बरामद, 3 अपहर्ता गिरफ्तार

पति ने माँ को आइसक्रीम के लिए 5 रुपए दी तो पत्नी ने जहर खाकर 2 बच्चों समेत कर ली खुदकुशी

पुलिस की अकर्मण्यता के बीच बार बालाओं के तमंचे पर डिस्को का फिर वीडियो वायरल

हरनौत विधायक ने नगरनौसा प्रखंड के अफसरों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं-कार्यों का किया समीक्षा

बिहार शरीफ में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व में पथराव-फायरिंग, युवक को लगी गोली

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker