अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया, जाँच में जुटी पुलिस

लहेरी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय अवस्थित लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप बुधवार की देर शाम फंदे से झूलता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर गांव निवासी रामविलास पंडित का पुत्र 30 वर्षीय उमेश पंडित हुई है।

खबरों के मुताबिक मृतक कुछ दिनों से राजेश कुमार के नवनिर्मित मकान में मजदूरी का काम करता था। परिजन हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है।

फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!