बिहारशरीफ में बारातियों से भरी बस पर हमला, 50 से ज्यादा लोग जख्मी, एक गंभीर

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के पास रविवार की देर शाम बदमाशों ने बारातियों से भरी बस पर हमला कर दिया और उसपर सवार लोगों की जमकर पिटाई की है। जिसमें 50 से अधिक लोग जख्मी बताए जातें है। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

खबरों के मुताबिक बस में सवार सभी लोग बाराती थे। वे सभी अस्थावां थाना क्षेत्र के नानू बिगहा गांव से बारात में राजगीर जा रहे थे। जहां एक मैरेज हॉल में शादी होनी थी। लेकिन रास्ते में ही बदमाशों ने बारातियों की इस तरह धुनाई कर दी कि बाराती शादी में जाने की जगह अस्पताल पहुंच गए।

बताया जाता है कि धोबी बिगहा मोड़ के पास बाइक सवार चार बदमाशों से बारातियों की बकझक हो गयी थी। इसके बाद चारों बदमाशों ने बलवापर गांव के पास बस रुकवा दी और बारातियों से मारपीट करने लगे। बारात के लोगों ने चारों को वहां से भगा दिया।

बारातियों का कहना है कि बलवापर से भगाने के बाद बदमाश नकटपुरा गांव के पास हॉकी स्टिक, बैट, लाठी लेकर बस को घेर लिए। दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने बस को घेर लिया।

इसके बाद बदमाशों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। रोड़ेबाजी कर बस के सभी शीशे तोड़ दिये। बाराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। मारपीट में करीब 50 लोग जख्मी हो गये हैं। जिसमें प्रभरंजन कुमार की हालत गंभीर बतायी जाती है।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जिनमें सोनाली कुमारी, विरेन्द्र प्रसाद, चंचला देवी, विरेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, सीताराम प्रसाद, सूरज कुमार, मनोज प्रसाद, शंकर कुमार, अनिल प्रसाद, विजित प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, दीपक कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार, कपिल प्रसाद, शर्मा कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, मदन महतो समेत करीब 50 से अधिक लोग शामिल हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future