शादी में बार बाला डांस देखने की आपाधापी में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र के इशापुर गांव में आयोजित शादी समारोह में बार-बाला के डांस देखने की आपाधापी में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

परिजन जख्मी मुकेश कुमार उर्फ उमेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ रंजन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

गोली युवक के पेट में लगी है। गोली से युवक की आंत और किडनी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी है।

खबरों के अनुसार श्रवण ठाकुर के बेटी की बारात आई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए डीजे के साथ बार बाला के ठुमके का इंतेजाम किया गया था।

दरगाहपर के समीप डीजे की धुन पर नर्तकी डांस कर रही थी। डांस देखने के लिए कुछ लोगों में आपाधापी मच गई। इसके बाद बदमाशों ने राहुल को गोली मार दी।

वहीं, कुछ ग्रामीण बता रहे हैं कि वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ बदमाशों ने झाड़ी में छिपकर युवक को गोली मारी। बिहारी ठाकुर व उसके सहयोगियों द्वारा गोली मारने की चर्चा है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जख्मी का फर्द बयान लेने पदाधिकारी पटना गए हैं। फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future