असमाजिक तत्वों ने पान वरेजा में लगाई आग, लाखों की फसल राख

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के डौरा गांव में पान की वरेजा में आग लगने से लाखों की फसल जलकर राख हो गया है। लगी आग पर ग्रामीणों की सहयोग से बड़ी मशक्कत से काबू पाया गया है।

Anti social elements set fire to Paan Vareja crop ashes worth lakhs 1पीडित पान कृषक इनोद चौरसिया और राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस गांव के आहर खंधा में मगही पान फसल उजाते है। जिस पान को बाहर मे बेचकर परिवारों का भरण पोषण करते चले आ रहे है।

लेकिन असमाजिक तत्वों ने सोमवार की रात को पान की वरेजा में आग लगा दिया है, जिससे 30 आतर पान की फसल आग की चपेट में आकर राख हो गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 3-4 लाख आंकी जा रही है।

मगही पान कृषक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद चौरसिया ने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुचकर जायजा लिया। और पीडित परिजनों को उचित मुआवजा देने का सरकार से मांग किया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future