करायपरसुरायः भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट, 6 लोग जख्मी, 2 गंभीर

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय बाजार के सब्जी फरोश मुहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच शनिवार को जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। इस घटना में एक गुट के चार लोग जख्मी हो गए। जबकि दूसरे गुट के तरफ से दो लोग जख्मी हो गया।

मारपीट की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जख्मी को पीएचसी भेज ईलाज करवाया। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है।

प्रथम पक्ष से जख्मी लोगों में मो. नेसार अहमद व पत्नी मोविना खातून, पुत्र मो. साकिब आलम, मो. सदाब अहमद शामिल है। जबकि मो. नेसार अहमद व पत्नी मोविना खातून का नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

जबकि दूसरे पक्ष के तरफ से जख्मी मो. शरजा उद्दीन व पत्नी साजिदा खातून जख्मी दोनों का ईलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

प्रथम पक्ष के साकिब अहमद ने बताया कि दूसरे पक्ष के शारज उद्दीन एव मो. चाँद, साजिदा खातून उसके माता-पिता को लोहा का रड, ईंटा पत्थर से मार पीट कर जख्मी कर दिया।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों गुट आपस मे गोतिया है। दोनों के बीच काफी लम्बे समय से पुश्तैनी जमीन का विवाद चला आ रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker