विशाल भंडारा का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड के तीनी गांव स्थित काली स्थान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालु उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

पिछले 3 दिनों से सभी ग्रामीणों के सहयोग से बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा  का आयोजन किया गया था। तीन दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन 8 जुलाई दिन शुक्रवार को कलश शोभायात्रा ,वेदी पूजन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,10 बजे रात्रि से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन,9 जुलाई दिन शनिवार 10 बजे रात्रि अखंड कीर्तन विसर्जन एव 10 जुलाई दिन रविवार प्रातः काल हवन पूजा एवं पूर्णाहुति व भंडारा  बाद  रात्रि में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार की दोपहर शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में आसपास के कई गांवों के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस भंडारे में पूजा कमिटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद, सचिव दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद, व्यवस्थापक महेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार, सुबोध कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार पटेल, राहुल रंजन, रत्नेश कुमार, नयन राज, राजेश कुमार, अभयनंदन पांडेय, अयोध्या राम, अभिषेक कुमार, बिट्टू राज, दीपेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अरुण साव, मुन्ना कुमार, कृष्णभल मालाकार, अंकुर कुमार, उपेंद्र साव आदि ग्रामीणों के सहयोग रहे।Huge Bhandara was organized a large number of devotees took prasad 1

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker