भाई की नौकरी ने ली बहन की जान, पति ने तीज के दिन गला दबाकर मार डाला

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ अंतर्गत बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ले में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका अशोक यादव की (32) वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी है।

सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मृतका के मायके वाले ने बताया कि 2008 में सोनी कुमारी की शादी अशोक यादव से की गई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन महज कुछ सालों में ही दहेज के तौर पर 10 लाख की मांग किया जाने लगा।

दरअसल मृतका के भाई की नौकरी लग गई थी, जिसके बाद विवाहिता को उसका पति और ससुराल परिवार पैसे की खातिर टॉर्चर करने लगा। अक्सर ससुराली परिवार विवाहिता पर मायके से रुपए लाने की बात कह मारपीट किया करता था।

इसके पहले भी उसी घर में घर की छोटी बहू की निर्मम हत्या कर ससुराली परिवार ने शव को रेलवे ट्रैक के पास फेक दिया था। ससुराल वालों ने पहले तो विवाहिता के साथ मारपीट किया इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

आसपास के लोगों ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं मौके से पति को हिरासत में ले लिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker