चोरों ने चंडी में एक बंद घर से पांच लाख की संपत्ति उड़ाए

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर के पास माणिकपुर गांव में एक बंद घर में बुधवार की रात्रि चोरों ने घुसकर लगभग पांच लाख की संपत्ति लूट ली। चोरी की रात्रि घर वाले सपरिवार बाहर रिश्तेदार के घर चले गए थे।

Thieves blew up property worth five lakhs from a locked house in Chandi 1चंडी थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव के सुजीत कुमार ने चंडी थाना में आवेदन देकर कहा है कि बुधवार को सपरिवार बाहर गये हुए थे। जब गुरूवार शाम को वापस घर लौटें तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है।

अंदर जाकर देखा तो‌ स्तब्ध रह गए। ट्रंक का ताला टूटा हुआ है, गोदरेज टूटा पड़ा हुआ है और कुछ समान बिखरा पड़ा है।

चोरों ने गोदरेज में रखे जेवर और कीमती कपड़े सहित अन्य समान पर हाथ साफ कर दिया। सुजीत कुमार के अनुसार चोरों ने लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली है।

गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुस गये थे। चोरों में किसी एक का गमछा घर में ही छूट गया है। गांव में अचानक हुई चोरी से गांव वालों की नींद हराम हो गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker