सूखा-गीला कचड़ा रखने लिए डस्टबीन का किया गया वितरण

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। लोहिया स्वच्छ अभियान ठोस तरल अवशिष्ट प्रबंधन फेज 2 कार्यकम के तहत हर घर डस्टबिन वितरण कार्यकर्म का सुभारंभ कोचरा पंचायत में  प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा किया गया।

Distribution of dustbins to keep dry and wet waste 1इस दौरान उन्होने कहा कि इस पंचायत के सभी परिवारों को नीले और हरे रंग का डस्टबिन गीले और सूखे कचरे के उठाव हेतु दिया जा रहा है।

स्वच्छता कर्मियों को पंचायत के सभी वार्डों से कचरा उठव हेतु ठेला गाड़ी वितरण किया गया है। साथ ही पूरे पंचायत का कचरा का उठाव ई-रिक्शा द्वारा किया जायेगा।

फेज 2 कचरा प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायत कोचरा द्वारा स्वच्छता कर्मी और परवेक्षक की बहाली की गई है। पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिती केरेंगी। जिसके अध्यक्ष मुखिया होंगे।Distribution of dustbins to keep dry and wet waste 11

प्रखंड स्तर पर इसका अनुश्रवण बीपीएमयू द्वारा जिला जल स्वच्छता समिति के निर्देशन में किया जायेगा। स्वच्छता ही सेवा नारे से ग्राम पंचायत कोचरा पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनुज कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता ,मुखिया, स्वच्छता एक्जीक्यूटिव पूनम कुमारी , पंचायत सचिव,सभी पंचायत कर्मी,स्वच्छता परवेक्षक,सभी  स्वच्छता कर्मी, सभी वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker