बिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा थानाध्यक्ष ने संविधान दिवस पर पुलिस साथियों को दिलाई शपथ

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया।

मौके पर पुलिस थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान की शपथ ली और कहा कि संविधान में बनाए गए कानून के तहत ही हमलोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है।

उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही, ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर अटूट आस्था हो सके।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील किया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा इमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »