गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इसलामपुरः नालंदा सांसद के गाँव में बंद घर से 15 लाख की चोरी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के हैदरचक गांव में बंद घर से चोरों द्वारा लाखों रुपए के समान चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  जदयू के स्थानीय सांसद कौशलेन्द्र कुमार इसी गाँव के रहने वाले हैं।

इस्लामपुरः नालंदा सांसद के गांव में बंद घर से 15 लाख की चोरी 1पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे पटना में रहकर पढाई करते है  और सोमवार को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ पटना गए थे।  वहां से जब शुक्रवार को घर वापस पहुंचे तो देखा कि मकान के मेन दरवाजा में लगा ताला गायब है। जब वे घर के अंदर प्रवेश किए तो देखा कि रुम का ताला टूटा है और समान रुम में जैसे तैसे हालत में बिखरे देख होश उड़ गए।

 उन्होंने बताया कि गोदरेज, अटैची, बक्शा आदि के ताला तोड़कर चोरो ने सोने चांदी की जेवर वर्तन कपड़ा आदि सहित करीब 15 लाख रिपए मूल्य के समान की चोरी हुई है। इसकी सूचना थाना को दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर लोगों का कहना है  कि यहाँ चोर उच्चकों का इस कदर मनोबल बढा है कि वे अप्रिय घटनाओं का अंजाम देने से बाज नही आ रहे।  जिसके कारण लोगो के बीच दहशत का महौल कायम होता जा रहा है।

यही वजह है  कि घर पर कोई नही था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरो ने बंद घर से लाखों के समान चोरी कर चलते बने। उसकी भनक तक गांव में किसी को नहीं लग सकी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »