नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

एकंगरसराय में बिहार पत्रकार संघ की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

एकंगरसराय(नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय डाक-बंगला में बिहार पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र प्रसाद यादव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने कहा कि बिहार पत्रकार संघ का गठन पत्रकारों के हक में किया गया था। आज संघ उस उद्देश्य पर खरा उतर रहा है। किसी भी पत्रकारों के लिए संघ उतना ही जरूरी है जैसे एकता में बल वाली कहावत। आज के दौर में पत्रकारिता उतना आसान नहीं है, पत्रकारों पर पल पल खबरों को लेकर मुकदमे की तलवार लटक रही है। ऐसे समय में हम सभी को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है। पत्रकारों को निष्पक्ष खबरें ही चलानी चाहिए। आजकल सोशल माध्यमों में बहुत सारी फर्जी खबरें चलती है जिसकी सत्यता और प्रमाणिकता की जांच जरूरी है।

उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि पत्रकारों को आज किसी भी खबर को लिखने से पहले पत्रकारिता के कानूनी दांवपेंच की भी जानकारी होनी चाहिए। जिले में जिस तेजी से पत्रकारों की बाढ़ आई है और लगभग कथित पत्रकार निजता के हनन पर उतर आएं हैं ऐसे लोगों से संगठन को सावधान रहना होगा। हमें अपने संगठन के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा तथा निजी स्वार्थ त्याग कर हित में काम करना होगा तभी हम एक निष्पक्ष संगठन तैयार कर सकते हैं।

सचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ का विस्तार अति आवश्यक है। हमें जनसंपर्क कर संघ से जुड़ने के महत्व को साथी पत्रकारों को बताना होगा।

इस बैठक में तात्कालिक मुद्दों के अतिरिक्त संगठन संयोजन, आर्थिक पहलूओ, पत्रकारिता में आए सुधार सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में पत्रकार जयप्रकाश नवीन, विनय भूषण पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, विक्रम बिहारी, अर्जुन कुमार उर्फ वीरेश, धर्मेंद्र कुमार, सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए, तथा वर्तमान पत्रकारिता की परिस्थितियों और आ रही चुनौतियों पर अपने विचार रखें।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »