अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसाः सड़क दुर्घटना में जख्मी छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम, आगजनी, पथराव

हिलसा (नालंदा दर्पण)। सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा की मौत को लेकर शनिवार की सुबह हिलसा नूरसराय के हथकठा मोड़ पथ पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस बल पर पथराव किया।

घटना की सूचना पाकर हिलसा एवं चंडी थाना के पुलिस मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ के कोपभाजन का शिकार खुद पुलिस ही बन बैठी। उग्र भीड़ ने अपना गुस्सा पुलिस पर जम कर उतारा।

बता दें कि 3 दिन पूर्व वह बच्ची परीक्षा देने जा रही थी कि एक ऑटो चालक ने उसका दुपट्टा चलाते हुए गाडी से खींच लिया। इसी क्रम मे वह छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में लाया गया। जहां से चिंताजनक स्थिति में पटना भेज दिया गया। पीएमसीएच के बाद उस छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा पंचायत के भट्ट बीघा गांव निवासी अरुण प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी थी, जो कचहरिया विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान या घटना घटी।

उस छात्रा की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण आग बबूला हो गए। उसके बाद शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम ब आगजनी करते हुए हिलसा-नूरसराय मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जाम को छुड़ाने के लिए हिलसा पुलिस एवं चंडी पुलिस प्रयास कर रही थी। इस दौरान भीड़ आक्रोशित हो उठी और पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »