नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

भतीजी की डोली उठने से पहले चाचा की उठी अर्थीः पहली घटना तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का है। मृतक की पहचान उसी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (39) पिता अर्जुन यादव के रूप में हुआ है।

मृतक के परिजन ने बताया कि शाम को खेत में बिचड़ा डालने जा रहे थे तभी सड़क पार करने के दौरान तेज़ रफ़्तार बाइक ने युवक को ठोकर मार दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।  वहीं, रात को भतीजी की शादी थी।

बाइक सवार को स्कार्पियो ने रौंदाः वहीं, दूसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र के बरौना गांव के पास का है। जहां बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से ज़ख्मी है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान शिवराज कुमार (22) पिता धर्मवीर प्रसाद चंडी थाना क्षेत्र के गोखूलपुर का रहने वाला है। फिल्हाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »