29.2 C
Bihār Sharīf
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    बेन प्रखंड कार्यालय परिसर से दिनदहाड़े बाईक उड़ा ले गए चोर

    बेन (रामावतार)। बेन प्रखंड परिसर से बाईक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बाईक चोरी की घटना हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर बेन प्रखंड कार्यालय परिसर से बाईक चोरी हुई है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जोगाविगहा निवासी व पेशे से टोला सेवक कपिल मांझी अपनी बाईक BR 21U 4935 लेकर बेन प्रखंड कार्यालय महादलित संबंधित की  कागजात जमा करने आए थे। जो प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी कर अंदर दफ्तर गए थे। कुछ देर बाद दफ्तर से बाहर निकले तो बाईक गायब देखकर होश उड़ गए।

    पीड़ित ने कहा कि यदि सीसीटीवी कैमरे चालू होते तो शायद चोर की करतूत कैमरे में कैद हो जाती। भुक्तभोगी ने बताया कि काफी खोजबीन की किन्तु कहीं पता नहीं चल सका।

    इधर घटना के बाद पीड़ित ने बेन थाना में लिखित शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

    बताते चलें कि प्रखंड परिसर से बाईक चोरी की घटना नयी नहीं है। चोर सुरक्षा को धत्ता बताते हुए इससे पहले भी प्रखंड परिसर से चार मोटरसाइकिल की चोरी कर चुका है। लगातार चोर चोरी की घटना का अंजाम दे रहा है। फिर भी सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की नजर इस ओर नहीं जा रहा।