खोज-खबरनालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीरशिक्षा

नियम के विरुद्ध कोचिंग संस्थानों का हो रहा है संचालन, विभाग का नहीं है इस ओर कोई ध्यान

“बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के कोचिंग क्लासेस नहीं चला सकते है। बेन प्रखंड में अब तक जो भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। उन में से किसी को भी शिक्षा विभाग से किसी भी प्रकार की कोई एनोओसी नहीं दी गई है। जो भी कोचिंग सेंटर चल रहे है। वह एक तरह से अमान्य है ….किरण कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बेन।

बेन (रामावतार)। इन दिनों बेन प्रखंड क्षेत्र में नियम विरुद्ध कोचिंग सेंटरों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। जबकि कोचिंग संस्थान चलाने के लिए नियम कानून का पालन किया जाना है। लेकिन बेन प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्रों में संचालित अधिकतर कोचिंग क्लासेस नियमों को ताक पर रखकर व अनदेखी कर मनमर्जी से मोटी फीस वसूल कर कोचिंग सेंटरों का संचालन कर रहे हैं।

छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ को देखते हुए भी जिम्मेदार शिक्षा विभाग के अधिकारी मौन बैठे हैं। बीईओ किरण कुमारी की माने तो पूरे प्रखंड क्षेत्र में एक भी कोचिंग संस्थान ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है।

विभागीय उदासीनता के कारण जहाँ कोचिंग संचालक चांदी काट रहे हैं, वहीं हर साल विभाग को लाखों रुपए की राजस्व की क्षति हो रही है। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से दर्जनों से अधिक कोचिंग सेंटरों का संचालन किया जा रहा है।

आश्चर्यजनक बात तो यह है कि पूरे बेन प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें एक भी कोचिंग संस्थान ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

वहीं दुखद बात यह है कि सब कुछ जानने के बावजूद संबंधित विभाग इन कोचिंग संचालकों के खिलाफ कारवाई नहीं कर रही है। यही कारण है कि प्रखंड क्षेत्र में बेरोकटोक अवैध कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं इन संस्थानों द्वारा कोई भी मानक का पालन नहीं किया जाता और छात्रों का आर्थिक शोषण किया जाता है।

लोगों ने कहा कि पार्किंग की भी समस्या होने की वजह से बच्चे साईकिल को सड़कों पर खड़ी कर देते जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »