नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बेन पुलिस के हत्थे चढ़े विभिन्न थाना क्षेत्र के दस शराबी, गए जेल

बेन (रामावतार)। शराबियों के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए बेन पुलिस द्वारा शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में दस शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इतनी बड़ी संख्या में आए दिन शराबियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो रहा है कि उत्पाद अधिनियम में किए गए बदलाव का लोग धड़ल्ले से फायदा उठाने में लगे हैं।

शादी विवाह के मौके पर शराब पीकर जश्न मनाने का एक शगल पैदा होता जा रहा है। आए दिन हो रही शादियों में शराब के नशे में सरेआम लोगों को मस्ती करते देखा जा रहा है।

इसको देखते हुए बेन थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से नशे में धुत दस शराबियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम का जगह जगह आयोजन चल रहा था। इसको देखते हुए पुअनि सतीश कुमार सिंह एवं पुअनि कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर दस शराबियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में छबिलापुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी गुन्नु महतो, परवलपुर थाना क्षेत्र के परवलपुर निवासी रामा चौधरी का पुत्र अजय चौधरी, रुपण मांझी का पुत्र जनार्दन मांझी, बेन थाना क्षेत्र के लेनिननगर निवासी सोना मांझी का पुत्र सुदेश मांझी, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के रोह निवासी सुरेन्द्र दास का पुत्र राजेश कुमार, सुरेश शर्मा का पुत्र विकास कुमार, छोटू चौधरी का पुत्र संजीत कुमार, इसी थानें का कनहैला निवासी जयनंदन कुमार, अनौला निवासी सीताराम मिस्त्री का पुत्र प्रमोद विश्वकर्मा एवं रोह निवासी प्रभुनाथ विश्वकर्मा का पुत्र कुंदन कुमार शामिल हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »