चंडी नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति में लगे मोटर को लेकर हुई छापामारी, खुलवाए जा रहे हैं मोटर 

चंडी (नालंदा दर्पण)। वर्षों से नल जल और सरकारी चापाकल में मोटर लगाकर ऐश कर रहे लोगों की अब खैर नहीं है।नगर पंचायत अब हरकत में आ गया है। नगर पंचायत इलाके में बिजली की किल्लत के बीच पानी के हाहाकार को देखते हुए ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी ने एक धावक दल का गठन किया है।

चंडी नगर पंचायत में घरों में नल जल का पानी नहीं पहुंचने को लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने पूरे नगर पंचायत में नल जल कनेक्शन की जांच के लिए धावक दाल का गठन किया। गठन करने के उपरांत बुधवार को धावक दल द्वारा गोखुलपुर वार्ड नंबर 11 में छापामारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी में 16 घरों में लगे मोटर के घर के मालिकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कहा गया कि अगर आगे से इस तरह की गलती करेंगे तो आप पर जुर्माना और मुकदमा भी दर्ज की जा सकती है।

गोखुलपुर गांव के हर घरों की जांच की गई। कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद ने बताया की यह छापेमारी चलती रहेगी और दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ मुकदमा भी दर्ज की जा सकती है। नल जल आपूर्ति से खेत पटवन करने वाले को भी सावधान रहने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा पेयजल आपूर्ति से खेत पटाने वाले भी सावधान हो जाएं। ऐसा गलती कभी ना करें । पकड़े जाने पर वह भी जुर्माना और मुकदमा के भागीदार हो सकते हैं। धावक दल में विवेक पटेल , विनय प्रसाद , सुधांशु प्रसाद और नगर कर्मचारी सम्मिलित है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »