गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

करंट लगने से खेत पटवन करते किसान और शौच जाते युवक की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीते दिन नालंदा जिले में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मौत अगल-अलग थाना क्षेत्र में हुई है।

पहली घटना में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। वह अपने खेत में पटवन करने के लिए गया था और बरसात में मोटर चलाने के दौरान गिली मिट्टी होने के कारण शरीर में करंट दौड़ गया।

वहीं दूसरी मौत शौच करने जाने के दौरान तार की चपेट में आ जाने से एक युवक की हुई है। एक घटना नूरसराय और दूसरी गोखुलपुर ओपी थाना क्षेत्र की है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया।

पटवन के दौरान किसान की मौत: नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में खेत पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। उसे आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय दामोदर केवट पिता योगेश्वर केवट के रूप में की गई है।

440 वोल्ट के तार की चपेट में आकर युवक की मौत: हरनौत थाना क्षेत्र के चौरिया पंचायत में खेत में शौच करने जा रहा युवक 440 वोल्ट की तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। तार पहले से टूटकर वहां पर गिरा हुआ था।

आसपास के किसानों ने जब युवक को देखा तो इलाज के लिए हरनौत पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 19 वर्षीय संदीप कुमार पिता सुरेश रविदास के रूप में की गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »