नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी थाना पुलिस द्वारा सड़क जाम मामले में जिपस पर एफआईआर का मामला तूल पकड़ा

“बीते 20 अगस्त को तेलमर के पास चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा निवासी मंटू साव की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने नरसंडा बाजार के पास सड़क जाम कर विरोध जताया था…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना पुलिस द्वारा जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार पर एफआईआर किये जाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस लेकर नालंदा जिला परिषद की अध्यक्ष पिंकी कुमारी के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्यों ने आरक्षी अधीक्षक अशोक मिश्रा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।

जिप अध्यक्ष पिंकी कुमारी के अनुसार मुलाकात के दौरान एसपी ने पूरे मामले की जांच और कार्रवाई स्थगित रखने का आश्वासन दिया है।

आरक्षी अधीक्षक से मिलने वालों में जिला परिषद सदस्य निरंजन कुमार, कमलेश पासवान, अशोक सिंह, पंकज पासवान, अशोक बिंद, अजय कुमार, प्रसाद, संजय चंद्रवंशी,पप्पू सिंह, बालमुकुंद पासवान, नीरज यादव शामिल बताए जाते हैं।

ज्ञातव्य है कि बीते 20 अगस्त को तेलमर के पास चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा निवासी मंटू साव की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने नरसंडा बाजार के पास सड़क जाम कर विरोध जताया था।

बताया जाता है कि सड़क जाम की सूचना पाकर मामला शांत कराने के उद्देश्य से इस क्षेत्र के जिला परिषद के सदस्य निरंजन कुमार भी पहुंचे थे।

जिला परिषद सदस्यों का कहना है कि सड़क जाम हटाने में जिन्होंने प्रशासन को सहयोग ही किया था और उनका ही नाम एफआईआर में डाल दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण हम लोग हमेशा पुलिस और प्रशासन को सहयोग ही करते है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »