नालंदाबिहार शरीफ

मेयर अनीता देवी ने रामचंद्रपुर में महादेव कम्युनिकेशन का किया उद्घाटन

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर के रामचंद्रपुर मछली मंडी के समीप महादेव कम्युनिकेशन का शुभारंभ मेयर अनीता देवी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि मनोज कुमार तांती मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत सरयुग प्रसाद सिंह और चंदन कुमार द्वारा बूके भेंट कर किया गया।

इस मौके पर मनोज कुमार तांती ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार शरीफ शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है। ऐसे में यह प्रतिष्ठान लोगों के कम्युनिकेशन जरूरत को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत का चंद्रयान देश दुनिया में अपनी ख्याति प्राप्त कर चुका है। उसी प्रकार आज के दौर में कम्युनिकेशन सभी के लिए जरूरी है।

उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं कामना करता हूं कि यह प्रतिष्ठान दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें।

उन्होंने दुकान के संचालक चंदन कुमार, गौतम कुमार और गोविंद कुमार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

बता दें कि महादेव कम्युनिकेशन में मोबाइल से संबंधित सभी प्रकार के एसेसीरीज लोगों को होलसेल और रिटेल उचित मूल्य पर मिलेंगे। साथ ही इस प्रतिष्ठान में हर प्रकार के मोबाइल की रिपेयरिंग भी की जाती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »