नीतीश कुमार ने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़, सुखाड़ के निदान के लिए कुछ नहीं किया : चिराग पासवान

“आज नालंदा का शिक्षा स्तर नीचे गिरा हुआ है। मुख्यमंत्री नहीं चाहते है कि बिहार की युवा पढ़े। अगर युवा पढ़ गया तो हमारे मुख्यमंत्री से रोजगार मांगने सहित अन्य सवाल पूंछेगे। नीतीश कुमार 18 साल से सत्ता में हैं, फिर भी बिहार अन्य राज्यों से पिछड़ा है। यहां के बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के लिए नौजवान को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। क्योंकि बिहार में रोजगार है ही नही…

चंडी (नालंदा दर्पण)। उक्त बातें आज चंडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बापू हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने कही। वे पार्टी विस्तार अभियान सह जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

Nitish Kumar did nothing to solve unemployment education health flood drought Chirag Paswan 2चिराग पासवान ने कहा कि नालंदा जिला में इतनी हत्या हुई। किन्ही के पास मातमपुर्सी के लिए नहीं गए। नालंदा के मुख्यमंत्री रहते हुए भी नालंदा की उतनी विकास नहीं हो पाई। बिहार के प्रत्येक गांव में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन पहुंचना होगा।

उन्होंने कहा कि यहां के युवा शिक्षा हेतु देश के अन्य राज्यों में जाते हैं, अन्य राज्यों के कितने युवा यहां पढ़ने आते हैं? कहा कि बिहार के युवा पढ़ लिखकर भी बेरोजगार है। बेरोजगारी ने बिहारवासियों को पंगु बना दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 17 साल के शासन में बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थय, बाढ़ सुखाड़ के स्थायी निदान के लिए कुछ नहीं किया।

Nitish Kumar did nothing to solve unemployment education health flood drought Chirag Paswan 3

चिराग ने कहा कि मेरी सोंच है कि बिहार राज्य में आईटी जोन आईटी सेक्टर खुले जिससे बिहार के लोगों को प्रशिक्षण लेकर रोजगार मिल सके।

नीतीश कुमार चिराग पासवान को ही समाप्त कर देना चाहता है, क्योंकि चिराग पासवान बिहार में बेहतर शिक्षा वेहतर रोजगार किसान, मजदूर की बात करती गई। बुजुर्गों को सम्मान करती है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक सतीश कुमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सह बेलक्षी पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भूषण पासवान, कृष्ण पासवान, अवधेश पासवान, रामलगन पासवान, सोहन यादव, सोनू कुमार, सूरज उर्फ सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Nitish Kumar did nothing to solve unemployment education health flood drought Chirag Paswan 1

धक्का मुक्की के बाद मंच से नीचे गिरे सतीश कुमारः मंच पर जैसे ही चिराग पासवान पहुंचे तो मंच पर भीड़ बढ़ गया। जिससे मंच पर ही धक्का मुक्की से लोजपा (रा) राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार मंच से नीचे गिर गए। नीचे गिरने के बाद बाल बाल बच गए।

मौके पर ही सुरक्षा बल के द्वारा ऊपर लाया गया। वहीं मंच के नीचे खड़ा युवा कार्यकर्ता अति उत्साहित होकर चिराग पासवान से हाथ मिलाने की होड़ करने लगा। हाथ मिलाने के दौरान ही चिराग पासवान को नीचे खींचने लगा, तभी सुरक्षा बल ने चिराग पासवान को पकड़ लिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »