जदयू ने भाजपा की पोल खोल कार्यक्रम के तहत बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र मैदान से निकाला कैंडल मार्च

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ में भाजपा के खिलाफ पोल-खोल कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च निकाला।

JDU takes out candle march from Bihar Sharif Labor Welfare Center ground under BJPs pole shell program 1यह कैंडल मार्च श्रम कल्याण केन्द्र मैदान से निकाली गयी और भरावपर, पोस्टऑफिस चौराहा के रास्ते पुलपर होते हुए अम्बेर चौक पर समाप्त किया गया।

इस कैंडल मार्च में सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन, विधायक जितेंद्र कुमार, जिप अध्यक्ष पिंकी कुमारी समेत काफी संख्या में जदयू नेता कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

कैंडल मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि जाति जनगणना के खिलाफ केंद्र सरकार जिस तरह से विरोध कर रही है। भाजपा के द्वारा लगातार अपने शासन के दौरान जनविरोधी काम किए जा रहे हैं। उनके उन्हीं घोर जनविरोधी कार्य को ही जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस पोल खोल कार्यक्रम का आगाज किया गया है।

जदयू नेताओं ने कहा कि जाति जनगणना होने से सभी जाति का विकास किया जाएगा। हमारी सरकार जाति गणना कर रही है। जिससे यह पता चल सकेगा कि किस जाति के लोगों की संख्या कितनी है। इस आधार पर उनके विकास की खाका तैयार किया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »