नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

निगरानी धावा दल के कार्यों की समीक्षा बैठक में सभी बिंदुओं पर जाँच करने का निर्देश

“भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की जाँच हेतु जिला स्तरीय निगरानी धावा दल को बनाया जा रहा है। सशक्त, अतिरिक्त पदाधिकारियों को धावा दल में किया गया शामिल। भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर जिला स्तरीय निगरानी धावा दल को त्वरित एवं औचक छापामारी कर सभी बिंदुओं पर जाँच का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज जिला स्तरीय निगरानी धावा दल के कार्यों की समीक्षा की।

भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों की जाँच एवं त्वरित कार्रवाई हेतु जिला स्तरीय निगरानी धावा दल का गठन किया गया है। यह समिति अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में गठित है।

इस समिति में अन्य सदस्यों को शामिल करने की आवश्यकता बताई गई। उक्त आलोक में वरीय उपसमाहर्त्ता मृदुला कुमारी एवं अनुमण्डल लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी बिहारशरीफ मुकुल मणि पंकज एवं पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने धावा दल के सदस्यों को शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित एवं औचक छापामारी कर जाँच सुनिश्चित करने को कहा। जाँच के क्रम में आरोपी पदाधिकारी/कर्मी के कार्यालय के साथ-साथ आस-पास संदिग्ध बिचौलियों के संभावित स्थलों की भी गहन जाँच सुनिश्चित करने को कहा गया। जाँच के क्रम में स्थानीय लोगों का स्टेटमेंट भी लेने को कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता मंजीत कुमार, वरीय उपसमाहर्त्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ममता प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »