नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

अज्ञात ट्रक की टक्कर से अहले सुबह शौच को निकली बुजुर्ग महिला की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अस्थावां थाना अंतर्गत निजामपुरा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान अस्थावां थाना के निजामपुरा गांव निवासी श्री यादव की 78 वर्षीया पत्नी रजिया देवी के रूप में की गई।

परिजनों के अनुसार रजिया देवी रोजाना की तरह सुबह में शौच के लिए निकली थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

इधर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शव को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक वाहन समेत मौके से भागने में सफल रहा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »