नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

जमीन मापी से असंतुष्ट दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कोशियामा के कोशियामा बाजार में दूर्गा पूजा समिति द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदन देकर जमीन मापी करने का अनुरोध किया गया था।

उक्त आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी एकंगरसराय कुमारी नेहा के आदेश पर अंचल अमीन के द्वारा पूर्व से निर्धारित तिथि को मापी स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणो की उपस्थिती में मापी की गई, लेकिन उक्त मापी को ग्रामीणों ने गलत बताते हुए विरोध जताने लगे।

उसके बाद देखते ही देखते दूर्गा पूजा समिति सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा आक्रोशित होकर अंचल अमीन पर किसी खास व्यक्ति के प्रभाव में आकर गलत मापी करने का आरोप लगा कर इसलामपुर से पटना जाने वाले सड़क मार्ग को कोशियावां के पास जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ छोटे बडे वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

इसकी सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा दल बल के साथ सड़क जाम हटाने कोशियावां पहुंचे और स्थानीय आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि कोशियावां बाजार में बीते कई वर्षों दूर्गा प्रतिमा स्थापित होते आ रहा है। यहां मेला देखने या पूजा करने दर्जनों गांवों के लोग काफी संख्या में आते हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »