चंडी में चर्चा का विषय बना जिला परिषद के भ्रष्टाचार का यह ‘तल्ला ऊपर तल्ला’

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला परिषद की योजनाओं में लूट मची हुई है। एक ताजा मामला चंडी प्रखंड मुख्यालय से सामने आई है। यहाँ पुराने भवन पर ही नया भवन बनाया जा रहा है। जिसकी प्राक्कलन राशि सुनकर आप चौंक जाएंगे। जिला परिषद के अभियंता ने इसकी प्राक्कलन राशि 82 लाख रुपए तय की है। कार्य सम्पन्न होते-होते यह राशि बढ़ सकती है। घटने का कोई सबाल ही नहीं है।

This marriage hall on the under construction Kisan Bhawan of Zilla Parishad became a topic of discussion in Chandi 1बता दें कि पहले यह किसान भवन था। उसी भवन पर अब यह नया विवाह भवन बनाया जा रहा है।

इस भ्रष्टयुक्त विकास की कार्य एजेंसी भी जिला परिषद अभियंता बताया जाता है।

जैसा कि आप तस्वीर में साफ देख रहे हैं कि पुराने भवन के उपर ही दीवार खड़ी कर उपर प्लास्टिक का कर्कट डाल दिया गया है। बाकी एक कमरा बनाया गया है। कुछ घेराबंदी की गई है।

जानकारों के अनुसार जो भी कार्य होने हैं, उनकी तुलना में प्राक्कलन राशि 3-4 गुणी अधिक है। सबसे बड़ी बात कि जगह उपलब्ध होने के बाबजूद पहले से बने किसान भवन को नया विवाह भवन की शक्ल देना लोग नहीं पचा पा रहे हैं। यह निर्माण पूरे चंडी क्षेत्र में एक उदाहरण बनकर जिला परिषद द्वारा जारी लूट-लीला की चर्चा का विषय बन गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »