मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक का सिर मुड़वा सरेआम बाजार में घुमाया

हरनौत (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंनावां रोड बाजार इलाके में मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसके बाद सैलून ले जाकर उसका सिर मुड़वा दिया गया।

इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया है। युवक ने पूछताछ में अपना घर कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पहले बाजार इलाके में युवक को पकड़ा गया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

वीडियो बनाकर वायरल कियाः वहीं कुछ लोग उसे लेकर पास के सैलून चले गए। जहां उसका आधा सिर मुड़ दिया गया। और बाजार इलाके में उसे घूमाने लगे। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस आ गई और युवक को अपने साथ हिरासत में लेकर थाने चली गई। वहीं भीड़ से पुलिस वीडियो नहीं बनाने की अपील करती रही। फिर पुलिस की बातों को अनसुना कर इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बताया जाता है कि युवक राहगीर के पॉकेट से मोबाइल निकाल रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद उसे पकड़कर पहले पीटा गया। इसके बाद उसका सिर मुड़वा दिया गया।

वहीं पुलिस के अनुसार युवक के पास से कोई मोबाइल या चोरी की सामग्री बरामद नहीं हुआ है। न ही अभी तक किसी के द्वारा मोबाइल के संबंध में पकड़याये व्यक्ति के सम्बंध में आवेदन दिया गया है।

पावापुरी महोत्सवः पहली बार बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश कुमार

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

चंडी के धर्मपुर में शौच के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=c-m2rtMVllo[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker