29.2 C
Bihār Sharīf
Sunday, December 3, 2023
अन्य

    बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

    बेन (नालंदा दर्पण)। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए शासन की ओर से बेन प्रखंड परिसर स्थित दर्जनों आवासों का निर्माण कराया गया है। ताकि बाहर से आने जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिल सके। मगर यहाँ बीडीओ की अनदेखी के कारण अपात्र लोग कब्जा जमा रखा है। जबकि कई जरूरतमंद अधिकारी एवं कर्मचारी आवास के लिए भटक रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनदेखी के कारण कई अपात्र लोग आवासों पर कब्जा जमा वर्षों से मटरगस्ती कर रहे हैं।

    ★अपात्रों के विरुद्ध नोटिस: प्रखंड परिसर स्थित सरकारी आवास में गैर पात्रताधारी निवासरत व्यक्तियों के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी अकरम नजफी ने नोटिस जारी किया है। निवासरत व्यक्तियों को सात दिन के भीतर आवास खाली करने का फरमान जारी किया गया है। निर्धारित तिथि तक आवास खाली नहीं करने पर कानूनी कारवाई की बात कही गई है।

    ज्ञात हो कि प्रखंड परिसर के अन्तर्गत प्रखंड सह अंचल के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार शासकीय आवास आबंटित किया जाना है। लेकिन प्रखंड सह अंचल कर्मचारियों की जगह स्वास्थ्य, सर्वे व अन्य विभाग में कार्यरत कर्मियों ने कब्जा जमा रखा है। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कड़ा पत्र लिखकर 7 दिनों के भीतर आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। खाली नहीं करने पर कठोर कारवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    चंडी के धर्मपुर में शौच के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

    वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

    राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

    सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

    एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    विज्ञापित

    error: Content is protected !!