मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजगीर ब्रह्मकुंड परिसर के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू

राजगीर (नालंदा दर्पण डेस्क)। राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों के स्थल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुण्ड परिसर के समेकित जीर्णोद्धार का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया था। उक्त निर्देश के आलोक में पर्यटन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस कार्य हेतु पर्यटन विभाग द्वारा विशेषज्ञ कन्सलटेंट के रूप में कपूर एंड एसोसिएट्स को नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने पंडा समिति के सदस्यों एवं कंसलटेंट प्रतिनिधि के साथ सम्पूर्ण ब्रह्मकुण्ड परिसर का भ्रमण कर डिज़ाइन के अनुरूप एक एक स्थल को बारीकी से देखा तथा डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन करने को कहा गया। ब्रह्मकुण्ड परिसर में प्रवेश एवं निकास के लिये अलग-अलग रास्ता बनाया जायेगा। परिसर में एक संस्कार भवन का भी निर्माण किया जायेगा।
आज की बैठक एवं स्थल निरीक्षण के क्रम में दिये गये सुझावों को पर्यटन विभाग के संज्ञान में लाते हुये डिज़ाइन में आवश्यक संसोधन करने को कहा गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर, पंडा समिति के प्रतिनिधिगण सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- नेता प्रतिपक्ष ने नालंदा आकर मुख्यमंत्री पर फिर बोला हमला, कहा- जंगल राज वाले शैतान…
- बिहार शरीफ सदर अस्पतालः ‘मूविंग स्टूल सिस्टम’ को लेकर भिड़े डॉक्टर-मीडियाकर्मी
- मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग से 5 लाख की संपत्ति हुई खाक
- छठ पूजा में गांव गए भाजपा नेता-मुखिया के घर से 64 हजार नगद समेत 35 लाख की चोरी
- अज्ञात महिला की मारपीट कर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस





