राजगीर महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल भ्रमण  कर दिए ये अहम निर्देश

राजगीर (नालंदा दर्पण डेस्क)। पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर की अवधि में स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में किया जा रहा है।

Many important instructions were given by visiting the site regarding the preparations for Rajgir Mahotsav 1महोत्सव के अवसर पर 7 दिवसीय ग्रामश्री मेला का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर महिला महोत्सव, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला, विभिन्न खेल प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, विभिन्न विभागों के स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य समारोह की व्यवस्था पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा की जा रही है। अन्य व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।जिसकी तैयारियों का जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर ने स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में स्थल निरीक्षण किया।

पर्यटन विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का निर्धारण किया गया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर मंच एवं हैंगर का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ किया गया है।

इस कार्य को 28 नवंबर तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। ग्रामश्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला एवं अन्य विभागीय स्टॉल के टेंट का निर्माण कार्य 28 नवंबर तक पूरा कराने का निदेश दिया गया।

स्थल निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने आरआईसीसी सभागार में आयोजन को लेकर गठित की गई सभी समितियों के वरीय, नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

मंच निर्माण, सिटिंग प्लान,ग्रामश्री मेला, उद्योग विभाग के स्टॉल, अल्पसंख्यक कल्याण निगम के स्टॉल, कृषि मेला, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला आदि से संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण कराने का निदेश संबंधित समिति के पदाधिकारियों को दिया।

व्यंजन मेला में स्टॉल लगाने हेतु अद्यतन 30 आवेदन प्राप्त हुये हैं। 27 नवंबर तक जिला आपूर्त्ति कार्यालय में आवेदन लिया जायेगा। पुस्तक मेला में स्टॉल लगाने हेतु लगभग 30 वेंडर ने सहमति दी है।

महिला महोत्सव एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 1 एवं 2 दिसंबर को मेला सर्कस मैदान में किया जायेगा। महिला महोत्सव का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से 2 बजे की अवधि में किया जायेगा।

इसमें गोली-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर,पेंटिंग, रंगोली,मेंहदी आदि प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। इसमें अधिक से अधिक सहभागिता हेतु विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं तथा नगर परिषद राजगीर की महिला पार्षदों के भी सहयोग लिया जा रहा है।

स्थानीय होटलों एवं निजी भवनों के लिये अलग-अलग वर्ग समूह में साज सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक वार्ड से सुसज्जित किये गए दो निजी भवनों को चिन्हित कर वार्ड पार्षद जानकारी देंगे। मूल्यांकन समिति द्वारा इन भवनों का अवलोकन कर विजेताओं का निर्धारण किया जायेगा।

महोत्सव के अवसर पर वैतरणी घाट मार्ग पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इस अवसर पर बनाये जाने वाले तोरण द्वारों का नामकरण राजगीर के इतिहास से जुड़े विभिन्न महापुरुषों/स्थलों एवं राजगीर के विभिन्न पुराने नामों के आधार पर किया जायेगा।

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य समितियों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker