83 वर्षीया वृद्ध महिला की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या में उभरे कई सवाल

बेन (रामावतार कुमार)। बेन थानानंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार की रात 83 वर्षीया वृद्ध महिला की घर के डेउढ़ी में हीं गला रेतकर हत्या की गई है। वृद्ध महिला के दो पुत्र हैं, जो एक बिहारशरीफ एवं दूसरा दूसरे शहरों में रहते हैं। महिला अकेले घर में रह रही थी। घर में न तो लूटपाट हुई है और न हीं किसी को इसकी भनक तक लगी। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Major incident in Nalanda mother of Principal of Mahabodhi College murdered by slitting her throat 4जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला की जब हत्या हुई थी तो वह घर में अकेली थी। इस वारदात को एक या दो या उससे ज्यादा बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। इसकी जांच की जा रही है।

साथ हीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस महिला का कौन दुश्मन हो सकता है। इसकी भी जांच की जा रही है। परिजन की मानें तो घर में किसी प्रकार की लूटपाट नही हुई है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि वृद्ध महिला से जेवरात छिनने के दौरान शायद बदमाशों को पहचान लिया गया हो। तभी महिला को मौत के घाट उतार दिया गया हो। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।Mahabodhi College Principals 83 year old mother murdered by slitting her throat1

हैरानी की बात यह है कि वृद्ध महिला के दो बेटे हैं। एक बेटा प्रोफेसर अरविन्द कुमार परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। दूसरा दीपेन्द्र कुमार परिवार के साथ अन्य जगहों पर रहते हैं।

पुत्र प्रोफेसर अरविन्द कुमार की मानें तो शनिवार की सुबह छ: बजे गांव के अजय कुमार से फोन से जानकारी मिली कि दादी की हत्या कर दी गई है। आकर देखा तो जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी।

बहरहाल पुलिस के लिए कई सवाल खड़ा कर रही है। मसलन 83 वर्षीय महिला की आखिर कौन दुश्मन हो सकता है। जिसे इतनी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार डाला।

इसके अलावा जिस तरह से बिना किसी लूटपाट के इस हत्या का अंजाम दिया गया और पड़ोसियों को भनक भी नहीं लगी। यह भी एक सवाल है। कातिल शायद जानता था कि महिला घर में अकेली रहती है। हत्यारों के गिरफ्तारी के बाद हीं पर्दा उठ पायेगा। वृद्ध महिला की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A06DOW9h1bQ[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker