अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      किशोरी से छेड़खानी को लेकर हुई गोलीबारी-रोड़ेबाजी मेें एक जख्मी

      नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई और रोड़े बरसाए गए। जिसमें हरि राम के पुत्र राहुल कुमार का सिर फट गया है। जिसे चंडी अस्पताल से बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

      खबर है कि नीरज राम के पुत्र ने सामने वाली घर में अकेली रही 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो टोले के लोग दौड़े, तब वह भाग निकला।

      बाद में लड़की पक्ष वाले ने जब इसका विरोध किया तो तनाव बढ़ गया। इसी को लेकर नीरज राम के समर्थकों तथा जस्वार समर्थकों के बीच सप्ताह भर पहले गोलीबारी हुई।

      दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। छेड़खानी का कोई जिक्र नहीं किया। स्थानीय मुखिया ने दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया था।

      दोनों पक्ष थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहा है।

      चूंकि छेड़खानी को लेकर रोष बना हुआ था, इसलिए गुरुवार को भी दोनों भिड़ गए। गोलियां चली। रोड़े चले। दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए। जब पुलिस दल पहुंची तो नीरज राम के पक्ष की एक महिला ने अपशब्द कहा। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

      आरोपी युवक के बारे में बताया गया कि वह पटना में रहता था। लॉकडाउन में घर आया हुआ था। वह पड़ोस के घर में लड़की को अकेली देख घुस गया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!