कोविड के नए वेरिएंट को लेकर जिलाधिकारी ने की सतर्कता बैठक

नालंदा दर्पण डेस्क। कोविड के नये वेरिएंट के मामले कुछ जिलों में प्रतिवेदित हुये हैं। इस संबंध में सतर्कता बरतने एवं आवश्यक तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हरदेव भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि विभाग स्तर से आरटीपीसीआर टेस्टिंग में तेजी लाने, अस्पतालों में मास्क का उपयोग, हैंड वाशिंग आदि  सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है। बताया गया कि 1 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 99 सैम्पल के आरटीपीसीआर जाँच में कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।

जिला में 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट संस्थापित है। बताया गया कि भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के दो में से एक प्लांट तथा सदर अस्पताल का ऑक्सिजन प्लांट कार्यरत है। अनुमंडल अस्पताल हिलसा / राजगीर एवं रेफरल अस्पताल कल्याणबीघा का ऑक्सीजन प्लांट तकनीकी कारणों से क्रियाशील नहीं है।

इसके संबंध में सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग स्तर से तकनीकी खामियों को दूर करने के लिये एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने एजेंसी से संपर्क कर तकनीकी खामियों को दूर कराकर सभी ऑक्सिजन प्लांट को क्रियाशील रखने को कहा।

अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता, बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति एवं ऑक्सिजन की गुणवत्ता आदि की मॉनिटरिंग का निदेश पूर्व से गठित ऑक्सीजन आपूर्ति कोषांग को दिया गया।

ऑक्सीजन मास्क आदि की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली गई। बताया गया कि पर्याप्त संख्या में ऑक्सिजन मास्क जिला में उपलब्ध है।

सदर अस्पताल एवं दोनों अनुमंडल अस्पताल में सभी आवश्यक पूर्व तैयारी रखने का निदेश दिया गया। विभिन्न कोषांगों को भी संसाधनों की मैपिंग कर पूर्व तैयारी का निदेश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी तथा पूर्व गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker