शराब तस्करी करते एक दैनिक अखबार का ब्यूरो चीफ पकड़ाया

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। अब शराब के बड़े-बड़े माफिया हाईटेक तरीके से इस गोरखधंधे को अपना रहे हैं। शराबबंदी के बाद कभी एंबुलेंस से तो कभी पुलिस गाड़ी शराब बरामद होता आ रहा है।

इस क्रम में एक ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां एक तथाकथित पत्रकार द्वारा शराब का कारोबार किया जा रहा था। शराब कारोबारी खुद को एक दैनिक अखबार का ब्यूरो चीफ भी बताया है। कारोबारी प्रेस रिपोर्टर बनकर शराब की तस्करी कर रहा था। नवादा पुलिस ने 27 बोतल विदेशी शराब के साथ उसे धर दबोचा है।

उत्पाद विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से नवबिहार दूत दैनिक अखबार का प्रेस आईडी को भीबरामद किया है। उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े युवक शहर के प्रसाद बिगहा मुहल्ला निवासी नरेश सिंह के पुत्र आकाश कुमार उर्फ पिन्टू बताया जाता है।

बताया जाता है कि वह पत्रकारिता की आड़ में शराब का धंधा कर रहा था, जिसे प्रेस कार्यालय उसे कुछ माह पहले हीं अखबार से हटा दिया था। उसके प्रेस आईडी कार्ड का भी समय सीमा समाप्त था। पुलिस पूरे मामला की जांच कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker