झगड़ा के दौरान सास की संदिग्ध मौत, पड़ोसियों ने बहु पर लगाया हत्या का आरोप

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान कामता शर्मा की 59 वर्षीया पत्नी विमला शर्मा के रूप में की गई है।

आस पड़ोस के लोगों ने डायल 112 की पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस नगर थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

पड़ोस की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम सास और बहु के बीच झगड़ा हुआ करता था। जिस समय विमला शर्मा का बेटा पिंकू कुमार गैस भरवाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

उसी समय कमरे में बंद कर गला दबाकर विमला शर्मा की हत्या उसकी बहू कर दी। घर में विमला शर्मा की नाती और नातिन भी रहते थे, घटना के समय जिसे अलग कमरे में बंद कर दिया गया था।

पड़ोसियों के अनुसार रुपए को लेकर सास और बहू के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future