शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम

नालंदा दर्पण डेस्क। कड़ाके के ठंड के बीच रहुई थाना क्षेत्र अंर्तगत पंचायत प्लस टू उच्च विद्यालय सोनसा के सैकड़ो छात्र छात्राएं स्कूल की मनमानी रवैया के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरमेरा बिहटा मुख्य सड़क मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा। जिससे दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गयी।

सड़क जाम कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि पंचायत प्लस टू उच्च विद्यालय सोनसा में न तो शिक्षकों के द्वारा अच्छी पढ़ाई की जाती है और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को ढंग से दिया जाता है।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल में प्रैक्टिकल की परीक्षा को लेकर 600 रुपए की अवैध वसूली भी की जा रही है। जब छात्र-छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया, तब जाकर प्रैक्टिकल फ्री में लिया गया।

दरअसल एक ओर रहुई प्रखंड में पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया था। वहीं दूसरी ओर दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल की मनमानी रवैया से तंग आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्र-छात्राओं ने वरीय पदाधिकारी के सामने भी हंगामा किया।

छात्र-छात्राओं के हंगामा में को देख वरीय पदाधिकारी शिक्षा संवाद को बीच में छोड़कर ही भाग निकले। छात्र-छात्राओं की मांग है की स्कूल में जितने भी पुराने शिक्षक है, उनको अभिलंब बदल जाए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker