नालंदा डीएम ने दैनिक जनता दरबार में इन 23 आवेदकों की समस्याओं को सुना

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज दैनिक जनता दरबार में 23 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Nalanda DM heard the problems of these 23 applicants in Dainik Janata Darbar 1सरबहदी ग्राम के निवासी अरविन्द प्रसाद द्वारा बताया गया कि मेरे भाई के हिस्से का जमीन मौजा- कमरपुर पहाड़पुर, थाना- दीपनगर एवं जिला नालंदा, खाता संख्या- 516, प्लॉट नं- 1520 , अराजी-1.56 डी. जमीन को रंजू देवी फर्जी कागजात बनाकर अपने नाम से दाखिल करा लिया गया है तथा जमीन को बाउंड्री करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक करवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

हवनपुरा ग्राम के आवेदक जयराम सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन को  बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण से अभी तक हटाया नहीं गया है। यह एक सार्वजानिक भूमि है। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या के निदान हेतु अंचलाधिकारी, रहुई  को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्रखण्ड एकंगरसराय के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे पत्नी का प्राथमिक शिक्षिका के रूप में मध्य विद्यालय पैठना प्रखंड- रहुई में योगदान देने हेतु सूची में नाम अंकित है। जिसके फलस्वरूप एकंगरसराय प्रखंड, हिलसा प्रखंड अथवा परवलपुर प्रखंड के किसी विद्यालय में बदलने कि कृपा की जाय। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या के निदान हेतु  जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

करायपरसुराम प्रखंड के आवेदक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत मेरा नाम चयनित हो चुका है, जो इस योजना का लाभ लेना नहीं चाहते हैं तथा इनके बदले किन्हीं और को इस योजना का लाभ दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या के निदान हेतु  जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया

पिरोजा एकंगरसराय के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि हमारी जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।जिलाधिकारी द्वारा इस समस्या के निदान हेतु अंचलाधिकारी  एवं थाना प्रभारी एकंगरसराय को आवश्यक दिशा  निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YdpF7MyHA3I[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker