अब सभी गैर बिहारी BPSC शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की नए सिरे से होगी जांच

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा प्रथम और दूसरे चरण में चयनित होकर नव पदस्थापित सभी कोटि के स्कूलों में कार्यरत बिहार के बाहर के निवासी शिक्षकों का पात्रता प्रमाण (सीटीइटी, एसटीइटी, बीटीइटी दक्षता), आधार कार्ड तथा डोमिसाइल सर्टिफिकेट की जांच होगी।

बिहार माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने डीईओ, बीइओ व जिले के सभी कोटि के विद्यालय प्रधान को इस बाबत पत्र जारी किया है।

पत्र में स्कूल प्रधान से कहा है कि उन बीपीएससी शिक्षकों की सूची उपलब्ध करावें, जो बिहार राज्य के मूल निवासी नहीं है। साथ ही उन शिक्षकों का पात्रता प्रमाण, आधार कार्ड तथा डोमेसाइल सर्टिफिकेट की स्वअभिप्रमाणित स्पष्ट छाया प्रति अपने स्तर से सत्यापित करते हुए 25 मई तक एमएल एकेडमी परिसर स्थित शिक्षक नियुक्ति कोषांग में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

शिक्षा निदेशक ने कहा है कि इस बात का शपथ पत्र भी उपलब्ध करायेंगे कि राज्य के बाहर के पदस्थापित सभी शिक्षकों की सूची व साक्ष्य प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दी गयी है।

जारी पत्र में कहा गया है कि आपके विद्यालय में एक भी बिहार के बाहर के निवासी कार्यरत नहीं है, तो यह भी प्रमाणित करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे। डीइओ व सभी बीइओ से ससमय आदेश का अनुपालन कराने को कहा गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker