Murder in Nagarnausa: सर्कस को लेकर बच्चों में विवाद, बड़े लोगों में मारपीट, एक की मौत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र (Murder in Nagarnausa) अंतर्गत कैला गांव में सर्कस देखने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े लोग शामिल हो गए और आपस में जमकर मारपीट की। इस दौरान गांव के ही 60 वर्षीय रामलखन राम नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस संबंध में मृतक के पुत्र राजेश राम ने कैला गांव निवासी सुग्रीव महतो, सुभाष कुमार, सीता राम और रोहित कुमार पर मारपीट कर हत्या करने की प्राथमिकी नगरनौसा थाना में दर्ज कराई है।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और वहां से पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

इधर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरनौसा थाना पुलिस ने सुग्रीव महतो और सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें