नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

BSEB Problem: अब तक नहीं आयी मैट्रिक परीक्षा की क्रॉस लिस्ट, एडमिशन में दिक्कत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जितनी तत्परता (BSEB Problem) से मैट्रिक की परीक्षा का आयोजन के साथ साथ कम समय में रिजल्ट का प्रकाशन कर जितनी वाहवाही लूटी गई थी, अब उतनी ही किरकिरी हो रही है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा रिजल्ट के लगभग 3 महीने बाद भी छात्र-छात्राओं को न तो मार्क्सशीट उपलब्ध कराया गया है और न तो विद्यालयों को रिजल्ट का क्रॉस लिस्ट ही भेजा गया है। इससे मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट तो 31 मार्च 2024 को ही प्रकाशित कर खूब प्रशंसा लूटी गई थी, लेकिन अब तक छात्र-छात्राओं को मार्क्सशीट और क्रॉस लिस्ट नहीं भेजे जाने से लोग हैरान और परेशान हैं।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि परीक्षा समिति के द्वारा जितनी तत्परता से परीक्षा की रिजल्ट जारी की गई उतनी तत्परता से क्रॉस लिस्ट भी जारी की जानी चाहिए थी। स्कूलों में अब तक छात्र-छात्राओं का क्रॉस लिस्ट नहीं उपलब्ध होने से स्कूलों के द्वारा बच्चों का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।

इधर प्रधानाध्यापकों का कहना है कि बिना क्रॉस लिस्ट प्राप्त हुए बच्चों के रिजल्ट नेट पर देखकर विश्वास नहीं किया जा सकता है। बल्कि क्रॉस लिस्ट से मिलान करने के बाद ही विद्यालयों के द्वारा छात्रों का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र काटा जाता है। ऐसे में जिले के लगभग 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी प्रमाण पत्र पा के लिए ललायित हैं।

11वीं क्लास में एडमिशन धीमी: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा अब तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों को 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की क्रॉस लिस्ट नहीं भेजे जाने से प्लस टू विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया काफी धीमी है।

फिलहाल लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर से ही लेकर नामांकन करा रहे हैं। प्लस टू विद्यालयों के द्वारा भी नेट से प्राप्त रिजल्ट के आधार पर ही बच्चों का नामांकन शुरू कर दिया गया है।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि वार्षिक परीक्षा तथा विशेष परीक्षा दोनों का क्रॉस लिस्ट परीक्षा समिति के द्वारा एक ही बार भेजी जाएगी। लेकिन विशेष परीक्षा का रिजल्ट आ जाने के बाद भी वार्षिक परीक्षा का मार्क्सशीट तथा क्रॉस लिस्ट जारी नहीं की गयी है। इससे छात्र-छात्राओं में काफी निराशा देखी जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future