Friday, February 13, 2026
अन्य

    बिहारशरीफ सदर अस्पताल के तीन नर्स और एक महिला चिकित्सक पर होगी कार्रवाई

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों से अवैध वसूली एवं लापरवाही बरतने के मामले में कार्यरत तीन नर्स और एक महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एक तीन सदस्यीय जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

    खबरों के अनुसार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में एक प्रसुता के बच्चा होने पर नर्स के द्वारा उसके परिजन से अवैध वसूली एवं प्रसव के दौरान एक नवजात के हाथ टूटने की शिकायतों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

    इस जांच रिपोर्ट में नर्स अंजू कुमारी और चंचल कुमारी पर कार्रवाई की अनुसंशा की गई है। सिविल सर्जन ने इन दोनों नर्स के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

    नालंदा जिलाधिकारी ने प्रसव के दौरान नवजात का हाथ टूटने की घटना की जांच का आदेश दिया था। जिसकी जांच में प्रसव के दौरान डॉ. वीणा प्रभा, नर्स रेणुका कुमारी, सुलोचना कुमारी और अंजू कुमारी द्वारा लापरवाही बरतने जाने की पुष्टी हुई है।

    जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि नर्स अंजू कुमारी और चंचल कुमारी ने प्रसूता के परिजनों से नवजात होने पर मिठाई के नाम पर पैसे वसूले। वहीं, प्रसव के दौरान एक नवजात के हाथ टूटने के मामले में चिकित्सक और नर्स द्वारा लापरवाही बरती गई।

    इस संबंध में नालंदा सिविल सर्जन का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोनों नर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नवजात का हाथ टूटने के मामले में एक महिला चिकित्सक और एक नर्स के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future