चंडी और करायपरसुराय थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो किसान की मौत

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत चंडी थाना क्षेत्र के तीनी लोदीपुर गांव में विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गांव निवासी अरूण कुमार के रूप में की गयी है।

बताया जाता है कि मृतक मंझला खंधा स्थित अपने खेत में पटवन के लिए मोटर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अरुण कुमार सुबह खेत देखने गए थे। इसी दौरान 440 वोल्ट के तार एवं 11 हजार के तार दोनों सट रहा था। जिसे देख वे एक बांस के सहारे दोनों तार को अलग कर रहे थे कि इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

कारायपरसुराय में खेत पटवन के दौरान करंट से किसान की मौतः उधर खेत पटवन के दौरान बिजली करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर करंट लगने से करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर पंचायत के कन्हौली गाँव निवासी एक 26 वर्षीय किसान की मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि कन्हौली गांव निवासी किसान सुरेंद्र महतो का 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने खेत का पटवन कर रहा था। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

जख्मी सोनू कुमार को आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे इलाज हेतु पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेड़ा के निकट उसकी मौत हो गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future 15 world famous ancient universities of India

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker