गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 45 लाख का नारियल और मूंगफली हुआ राख

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साठोपुर मोहल्ला स्थित विकास ट्रेडर्स नामक नारियल और मूंगफली के गोदाम में भीषण आग लगने से गोदाम में रखे करीब 45 लाख रुपये के नारियल और बादाम जलकर खाक हो गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि किसी ने बुझाने की हिम्मत नहीं की।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गये। आने वाले पर्व तीज, कर्मा, दुर्गा पूजा और छठ के लिए नारियल खरीद कर बिक्री के लिए गोदाम में लाए थे।

विकास ट्रेडर्स संचालक विकास कमार के अनुसार जले सामान से बचे नारियल को निकालते लोग। शाम को गोदाम बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे लोगों ने गोदाम से आग की लपटे और धुंआ निकलता देख उन्हें सूचना दी। आनन फानन में वे अपने परिजनों के साथ गोदाम पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future