अन्य
    Thursday, October 17, 2024
    अन्य

      Good news: राजगीर और पटना के बीच कल से चलेगी नई फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। कल यानि 30 जुलाई से राजगीर से पटना के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन (Good news) चलनी शुरु हो जाएगी। इस ट्रेन के परिचालन से श्रमजीवी एक्सप्रेस पर यात्रियों का भार काफी कम हो जाएगा।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03201 और 03202 राजगीर-पटना-राजगीर फास्ट मेमू ट्रेन स्पेशल वाया बख्तियारपुर चलाई जाएगी। यह राजगीर और पटना दोनों स्थानों से 30 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाई जाएगी।

      गाड़ी संख्या 03201 राजगीर पटना मेमू स्पेशल राजगीर से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान करेगी और पटना जंक्शन सुबह 10:00 बजे पहुँचेगी।

      वहीं गाड़ी संख्या 03202 पटना राजगीर स्पेशल पटना जंक्शन से रात्रि 20:55 बजे खुलेगी और राजगीर रात्रि 23:55 बजे पहुँचेगी।

      इन ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिलाव, नालंदा, पावापुरी रोड, बिहार शरीफ, हरनौत, करनौती, बख्तियारपुर, करौटा, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर दिया गया है।

      यह ट्रेन सुबह में श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर यात्रियों की अत्यधिक भार से भी निजात दिलाएगी, वहीं रात्रि में पटना से लौटने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प  भी मिलेगा। फिलहाल रात में कोई ट्रेन नहीं है।

      हालांकि यह ट्रेन फिलहाल 2 महीने के लिए ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। यात्रियों की माँग को देखते हुए आगे इस रेगुलर चलाई जाने की संभावना है। यह एक फास्ट मेमू पैसेंजर होगी, लेकिन इसमें पैसेंजर ट्रेन का किराया लगेगा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव