Rajgir-Patna new fast train: राजगीर-पटना नई फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेन शुरु, जानें समय सारणी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस की भीड़ को कम करने के लिये रेलवे द्वारा (Rajgir-Patna new fast train) राजगीर से पटना के बीच नई फास्ट मेमू ट्रेन का परिचालन शुरु हो गया है। गाड़ी संख्या 03201 / 03202 राजगीर पटना राजगीर मेमू स्पेशल भाया बख्तियारपुर पटना तक चलेगी।

बताया जाता है कि सुबह में 5:25 बजे राजगीर-दानापुर सवारी गाड़ी खुलती है। उसके ठीक एक घंटे बाद यानि 6:30 बजे पटना के लिये राजगीर से दूसरी गाड़ी खुलेगी। 7:00 बजे राजगीर फतुहा और 8:05 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस राजगीर से खुलती है।

यह नयी रेलगाड़ी संख्या 03201 राजगीर पटना मेमू स्पेशल राजगीर से सुबह 6:30 बजे खुलेगी और पटना जंक्शन सुबह 10:00 बजे पहुँचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03202 पटना राजगीर स्पेशल पटना जंक्शन से रात्रि 20:55 बजे खुलेगी और रात्रि 23:55 बजे राजगीर पहुँचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में सिलाव, नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ, बेना, हरनौत, करनौती, बख्तियारपुर, करौटा, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर होगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन सुबह में श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की अत्यधिक भीड़ से निजात दिलाएगी तथा रात्रि में पटना से लौटने वाले यात्रियों के लिए विकल्प मिलेगा।

फिलहाल रात में कोई ट्रेन पटना से राजगीर आने के लिये नहीं है। बहुत से पैसेंजर साधारण टिकट लेकर श्रमजीवी एक्सप्रेस में बैठे रहते हैं। उनके लिये यह बहुत अच्छी रेलगाड़ी है। कम किराये में वे राजगीर से पटना आसानी से पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन फिलहाल दो महीने के लिए ट्रायल के रूप में चलाया जा रहा है। यात्रियों की माँग को देखते हुए आगे इसे रेगुलर चलाने पर विचार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें