गिरियक प्रखंड-अंचल की हालत देख डीएम हुए भौंचक, कई अफसर-कर्मी लापता

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के ने पूर्वाह्न 10:15 बजे गिरियक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित पाए गए।
वहीं गिरियक अंचलाधिकारी लोक शिकायत निवारण की सुनवाई में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय राजगीर गए हुए थे और बीपीआरओ, सीडीपीओ, आईटी सहायक सहित कई पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी एवम कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जनता दरबार का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। यहां निरीक्षण के क्रम में जनता दरबार का आयोजन एवं समय के संबंध में फ्लैक्स लगा हुआ नहीं पाया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनता दरबार का आयोजन किया जाता है तथा इससे संबंधित पंजी संधारित है। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने से संबंधित समय तथा अन्य जानकारी से संबंधित फ्लेक्स लगाए जाने का निर्देश दिया गया। ताकि आम जनता को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान यहां कार्य निष्पादन की प्रक्रिया एवं अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली गई। आय प्रमाण पत्र का कुछ आवेदन की जांच करने पर पाया गया कि कर्मचारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन में अंकित से कम राशि का आय प्रमाण पत्र बना दिया गया है।
इस संबंध में संबंधित कार्यपालक सहायक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अंचलाधिकारी से इस संबंध में संबंधित सहायक से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी स्तर से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी प्रतिदिन जनता दरबार लगाएं। इस अवसर पर प्रखंड तथा अंचल स्तरीय पदाधिकारी, कर्मीगण आदि उपस्थित थे।
- सरकारी स्कूलों में कार्य योजना बनाकर पढ़ाई का आदेश, खाली समय में शिक्षक करेंगे ये काम
- Rajgir Municipal Council: यहाँ वाहनों के लिए जरुरी नहीं है कोई कागजात !
- नालंदा डीएम ने हिलसा में नल जल, पटवन, बिजली को लेकर की समीक्षा बैठक
- Bihar Education Department Big News: जानें किस तिथि से तय होगी विशिष्ट शिक्षकों की वरीयता
- नियोजित शिक्षक से अधिक BPSC टीचर निकल रहे फर्ज़ी, इसका जिम्मेवार कौन?
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]





