दादी की जमाबंदी में रकबा सुधार नहीं हुआ तो डीएम के जनता दरबार में पहुंचे पत्रकार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक तरफ जहां बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की घोषणाएं रैयतों में फील गुड पैदा कर रही हैं, वहीं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में ही बिहारशरीफ अंचलाधिकारी का निकम्मापन उतना ही फील बैड के रुप में सामने आया है। अंचलाधिकारी कहां रहते हैं, यह किसी को पता ही नहीं चलता है..! न कार्यालय में मिलते हैं और न ही आवास पर।

इसकी छोटी सी मिसाल है। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के कमरुद्दीनगंज मोहल्ला की रैयत इंद्रावती देवी जौजे स्व पत्तिचंद्र प्रसाद सिंह ने मौजा भैंसासुर थाना नंबर-122 में दो केवालों द्वारा कुल 16.25 जमीन खरीदीं। इसका म्युटेशन भी हुआ। इंद्रावती देवी के नाम से जमाबंदी भी कायम हुई। पुराने मूल पंजी (रजिस्टर-2 ) में इस जमाबंदी पर 16.25 डिसमिल जमीन दर्ज है। अचानक बिहारशरीफ के अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी ने मिल कर इंद्रावती देवी की जमाबंदी से एक डिसमिल जमीन ही घटा दी, जबकि इनकी दादी या परिवार के किसी सदस्य ने जमीन बेची ही नहीं है।

इस अनर्थ और मनमानेपन के विरुद्ध इंद्रावती देवी के पौत्र अरुण कुमार मयंक (वरीय पत्रकार) ने अवैध ढंग से घटाई गई 01 एक डिसमिल जमीन को फिर से उक्त जमाबंदी पर लाने के लिए 20/ 02/ 2024 को परिमार्जन ID No. 20240102004174 तथा पुनः 16/ 08/ 2024 को परिमार्जन प्लस ID No. 2408971139681 पर्याप्त साक्ष्य के साथ अंचल अधिकारी बिहारशरीफ को ऑनलाइन आवेदन दिया। राजस्व कर्मचारी ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भी दिया, परन्तु अंचल अधिकारी कर्तव्यहीनता में डूबे हुए हैं।

इस बाबत श्री मयंक अपनी फरियाद लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सात माह से लगातार दौड़ रहा हूं।  मेरे काम को 75 दिनों में हो जाना था। लेकिन अंचल अधिकारी को अपने कर्तव्यों की तनिक भी परवाह नहीं है। सिर्फ वे ही नहीं, बिहारशरीफ अंचल के सभी रैयत इनसे बुरी तरह तंग-ओ-तबाह हैं।

उन्होंने डीएम से अवैध ढंग से घटाई गई 01 एक डिसमिल जमीन को पुनः अपनी दादी की जमाबंदी पर वापस चढ़वा देने की प्रार्थना की। साथ ही निकम्मे अंचलाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उनके जैसे वकील-पत्रकार को अंचलाधिकारी ने दौड़ा-दौड़ा कर थका दिया है। डीएम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker